इंदौर में राजीव गांधी चौराहे से देवास नाका तक BRTS पर अब नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। यह रूट 11.5 किमी लंबा है। अभी यहां CNG और डीजल बसें ही चल रही हैं। जल्द ही सभी डीजल बसों को हटाकर इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर दी जाएंगी। ये बसें साउथ के त्रिची से आएंगीं। डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की पहली ई-बस आ गई है। इसे जल्द ही BRTS पर उतारा जाएगा।