- प्रदेश सरकार का खजाना खाली होने पर वित्त मंत्री ने कहा चिंता की बात नहीं सभी आवश्यक कार्य होंगे,
- महंगाई पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कांग्रेस को बोलने की ना कोई गुंजाईश है ना अधिकार है,
मध्य प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार सुबह 10 बजे देवास रोड स्थित सर्किट हॉउस पहुंचे | यहाँ भाजपा कार्यकर्ता और नेताओ ने देवड़ा का स्वागत किया | दरअसल वे यहाँ भोपाल से आए थे | उनका महिदपुर क्षेत्र का दोरा है | महिदपुर में जिला ग्रामीण पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी | सर्किट हॉउस से वे महिदपुर के लिए रवाना हो गए |
वित्त मंत्री ने यहाँ मिडिया से चर्चा की |
उज्जैन में तीन दिन पहले 11 जुलाई को मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चोहान पहुंचे थे | उन्होंने यहाँ एक कार्यक्रम में कहा था की कोरोना के कारण प्रदेश सरकार का खजाना खाली हो चूका है चव्वनी भी नहीं है | इसी बात को लेकर गुरुवार को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की खजाना भरना और खाली होना चलता रहता है | चिंता की बात नहीं है | प्रदेश के विकास के कार्य नहीं रुकेंगे | प्रत्येक आवश्यक कार्य होंगे |
कांग्रेस द्वारा महंगाई पर विरोध प्रदर्शन करने के सवाल पर मंत्री देवड़ा ने कहा की कांग्रेस के पास बोलने की कोई गुंजाईश नहीं है और बोलने का कोई हक़ भी नहीं है | 15 माह सरकार में खुद कमलनाथ बैठे थे वे अपने आप में झांक कर देख लें |