इस साल फरवरी के तीसरे सप्ताह से ही ठंड बेअसर हो गई है। पिछले 8 दिनों के भीतर दिन में अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है और दिन में लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन-चार दिनों के भीतर तापमान में और ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है। रविवार को भी पूरे दिन तेज धूप खिली रही। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को भी शहर सहित उज्जैन जिले में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान दिन और रात में तापमान आधा से एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।