गुरुवार सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार की रैली और आम सभा होगी। इसमें राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे अपनी गर्माहट की ओर आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने शहीद पार्क पर आमसभा को संबोधित किया जिसके बाद अब कांग्रेस के तीन बड़े नेता प्रत्याशी महेश परमार के पक्ष में जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी,, राजस्थान के पूर्व मंत्री सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार शामिल होंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद एक विशाल नामांकन रैली सहित पार्क से होते हुए कोठी पहुंचेगी जहां कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार का बी फार्म जमा किया जाएगा।