सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सरकारी विभाग विभिन्न प्रकार के आयोजन करते हैं। उज्जैन जिला पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसके पूर्व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला द्वारा दौड़ में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को राष्ट्र की अखंडता की शपथ दिलाई गई। उसके बाद दौड शुरू हुई,,जिसमें पुलिस स्टाफ के नव आरक्षको सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
32 वी बटालियन उज्जैन मै 31अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के तत्वाधान में वाहिनी के परेड ग्राउंड में शपथ समारोह का आयोजन,, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा शपथ ली। तत्पश्चात एकता दौड़ का आयोजन किया गया। अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बैंड दल के साथ मार्च पास्ट किया गया। इसमें कुल 227 अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित थे।