उज्जैन शहर में 5 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। दशहरा मैदान तथा कार्तिक मेला प्रांगण में रंगारंग आतिशबाजी के
साथ रावण दहन होगा। दो साल बाद होने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। कलाकार दशानन के पुतले को ओंतिम रूपदे रहे हैं। दशहर मैदान पर स्व. लाला अमरनाथ स्मृति समिति द्वारा 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कलाकारों द्वारा रावण के आकर्षक
पुतले का निर्माण किया जा रहा है। रावण दहन से पूर्व देवास व शिवपुरी के कलाकार रंगारंग आतिश बाजी करेंगे। इसी प्रकार कार्तिक मेला प्रांगण में
स्व.प्रेमनारायण यादव स्मपृति दशहरा उत्सव समिति द्वारा 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होंगा। शास्त्री नगर खेल मैदान तथा नानाखेड़ा स्टेडियम में दशहरे के अगले दिन 6 अक्टूबर को रावण दहन होगा।