अभिनेता आशुतोष राणा ने गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की। गर्भगृह की देहरी से आशीर्वाद लेकर महाकाल से प्रार्थना की।
विक्रम उत्सव के तहत कालिदास अकादमी में आज शाम को होने वाले नाटक “हमारे राम” में अहम भूमिका निभाने के लिए आशुतोष राणा और उनकी टीम उज्जैन पहुंची है। उनके साथ उनकी टीम के लोगों ने भी महाकाल के दर्शन किए। आशुतोष राणा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। वे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आते रहते हैं।