कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नफरत, बढ़ते भ्रष्टाचार, सत्ता पक्ष द्वारा फैलाई जा रही वैमनस्यता के खिलाफ देश में एकजुटता बनाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3550 किमी की भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली जा रही है। जो की उज्जैन से होकर निकलेगी।इसी संदर्भ में राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी अखलेश यादव व जिला प्रभारी स्वीटी पाटिल की उपस्तिथि में जिला युवा कांग्रेस की बैठक जिला अध्यक्ष भरत शंकर जोशी के नेतृत्व में क्षीरसागर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अखिलेश शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक को राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी अखलेश यादव द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा की भारत जोड़ो यात्रा में सभी विधानसभा अध्यक्ष सहित युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है जिला अध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने युवा कांग्रेस के सभी साथियों से अनुरोध किया की देश में फैली अराजकता और आपसी भेदभाव को खत्म कर देशवासियों को एक सूत्र में पिरोकर समस्याओं से लड़ने के लिए आमजन की आवाज बुलंद करने के लिए राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है युवा कांग्रेस के सभी साथीगण, पदाधिकारी गर्मजोशी से यात्रा का स्वागत कर यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed