भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर हरा-भरा हो हमारा मध्यप्रदेश’ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर जिला उज्जैन द्वारा 9 मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये तथा कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार उनके संरक्षण का दायित्व दिया गया व नगर को हरितमा से परिपूर्ण बनाने का संकल्प दिलाया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंतराव गरूड़ के अनुसार भाजयुमो के आव्हान पर आयोजित यह अभियान 11 सितंबर से आरंभ होकर 2 अक्टूबर 2022 तक सतत नगर के 9 मंडलों के 54 वार्डों में चलेगा। जिससे वार्डों में हरियाली बढ़ाने के साथ ही वार्ड में कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य भी किया जायेगा। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, नगर महामंत्री विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *