मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को उज्जैन आए। नागझिरी स्थित हेलीपैड पर सांसद अनिल फिरोजिया व भाजपा कार्यकारिणी के नेताओं ने स्वागत किया। हेलिपेथ पर राजस्व विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों ने भी सीएम की आगवानी की। मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर मैं भोपाल से साथ आए। इसके बाद महाकाल लोक के सफल लोकार्पण के बाद समिति सदस्यों का सम्मान करने मुख्यमंत्री अकादेमी पहुंचे।