एमपीईबी द्वारा दीपावली पर्व को सबसे अधिक विद्युत खपत वाला पर्व माना जाता है। विद्युत विभाग के पश्चिम क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री राजेश हारोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दीपावली पर्व पर विभाग ने जनता की सुविधा के लिए 25 टीमें तैनात की थी। टीमों की मुस्तैदी की वजह से ही दीपावली पर्व पर बगैर व्यवधान के विद्युत सप्लाई की जा सकी। यहां बता दें कि आम दिनों में 35 मेगा वाट खपत रहती है परंतु दीपावली पर्व पर यह खपत बढ़कर 40 मेगावाट हो गई। इस प्रकार 5 मेगावाट अतिरिक्त खपत दर्ज की गई। दीपावली पर्व पर कई जगह फाल्ट की भी शिकायतें आई। परंतु टीम ने तत्काल फाल्ट को सुधार कर विद्युत सप्लाई जारी रखी। यही कारण है कि इस वर्ष दीपावली त्योहार पर कहीं भी विद्युत संकट देखने को नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed