विश्व प्रसिद्ध श्री गढ़ कालिका माता मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 56 भोग लगाकर महाआरती की गई मंदिर पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने जानकारी देते हुए बताया की संपूर्ण भारत में दीपावली पर्व के बाद अन्नकूट व 56 भोग लगाने की परंपरा है उसी कड़ी में उज्जैन में सर्वप्रथम बाबा महाकाल को छप्पन भोग लगाया जाता है और उसके बाद शहर के विभिन्न मंदिरों में 56 भोग लगाया जाता है आज श्री गढ़ कालिका माता मंदिर पर पुजारी परिवार द्वारा माता रानी का आकर्षक श्रृंगार कर 56 भोग लगाया गया है और महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा छप्पन भोग के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मंदिर में पहुंच रहे हैं।