मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुबह उज्जैन पहुंचे। सर्किट हाउस पर महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव पूर्व विधायक राजेंद्र भारती संजय ठाकुर और उमेश सेंगर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर पंचामृत अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने गर्भ मैं जाकर पूजा अर्चना की। मंदिर समिति द्वारा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। दर्शन के बाद श्री राजपूत ने महाकाल निर्वाणी अखाड़े के महंत विनित गिरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद भी लिया। दोपहर को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को इंदौर लौट जाएंगे।