उज्जैन में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बनने के बाद हर्ष वर्धन सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को एक विशाल रैली निकाली | युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे जयंत गरुड़ विशेष तौर मोजूद रहे | सबसे पहले सभी लोग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और विशेष पूजन अभिषेक कर प्रदेश व देश की उन्नति की कामना की | यहाँ महाकाल मंदिर से रैली की शुरुआत हुई |

रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे | कार्यकर्ताओ ने शहर के विभिन्न चौराहों पर मंच लगाकर हर्ष वर्धन सिंह कुशवाह का स्वागत किया | रैली का काफिला करीब एक किलोमीटर लम्बा था | नव न्युक्त अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह कुशवाह ने मिडिया से चर्चा में कहा की वे वरिष्ठों का मार्गदर्शन लेकर युवाओ के साथ कार्य करेंगे | रैली का काफिला जब भाजपा कार्यालय पहुंचा तो यहाँ आतिशबाजी के साथ भव्यस्वागत हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *