उज्जैन के पन्डयाखेड़ी चौराहा स्थित नगर निगम डिपो के सामने सफाई कर रहे सफाई कर्मी दरबार पिता गट्टू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी पवासा बजरंग कॉलोनी ने शनिवार सुबह 11 बजे जहर घटक लिया। वार्ड क्रमांक 41 के प्रभारी मेट अमन सिहोते ने बताया कि दरबार सिंह को सड़क के किनारे घास काटने का काम दिया गया था ।जिस बात से नाराज़ होकर उसने जहर खा लिया। हालांकि उसके साथ के सभी कर्मचारी काम कर रहे हैं।संभवतः दबाव बनाने के लिए दरबार सिंह ने जहर खाया है।फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। प्रारंभिक स्तर पर यह बात सामने आई है की दरबार सिंह कुछ समय पहले न्यायालय के आदेश से सफाई कर्मी के पद पर आया है।
https://youtu.be/iyjqtYOgWtQ