उज्जैन महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले शुक्रवार को शास्त्री नगर मैदान में हेडवे क्रिएशंस ग्रुप दिल्ली के द्वारा महादेव लेजर शो और राष्ट्रवादी सामाजिक जनचेतना विकास समिति द्वारा महाकाल गाथा महानाट्य की प्रस्तुति की गई ।
हलांकि कार्यक्रम में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। जो लोग मैदान में नाटक देखने पहुंचे वे भी मैदान में कीचड़ होने के चलते अंदर पहुंच नहीं पाए।

महाकाल विस्तारीकरण के बाद लोकार्पण से पहले शहर में उत्सवी माहौल है। शास्त्री नगर ग्राउंड पर दिल्ली की संस्था द्वारा महाकाल भगवान पर आधारित लेजर शो का आयोजन किया गया। इसके बाद महाकाल गाथा” महानाट्य का मंचन हुआ। शिव शंकर भोलेनाथ की प्रासंगिक लीलाओं की व्याख्या करना व बाबा महाकाल के प्राकट्य तक के दृश्यों को नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। नाटक में दिखाया गया किस प्रकार प्रजापति दक्ष अपने अहंकार के वशीभूत होकर शिव शंकर भोलेनाथ भगवान का अपमान कर बैठता है। जिससे दुखी हो माता सती अग्निकुंड में समा जाती है। तत्पश्चात शिव तांडव, कामदेव भस्म , शिव पार्वती विवाह, दृश्यों से अवगत कराया गया। और फिर भगवन की अगाध लीलाओं के द्वारा आरंभ होता शिव शंकर भोलेनाथ से महाकाल महाराज का प्राकट्य ।

उत्सवी माहौल के बीच प्रस्तुति
11 अक्टूबर को पीएम मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे इससे पहले शहर में उत्सवी माहौल और शिव की आराधना के लिये 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक शास्त्री नगर के मैदान में एवं 10 अक्टूबर को दशहरा मैदान में महादेव लेजर शो की प्रस्तुति शाम 7 बजे से होगी। 8 अक्टूबर को श्रीकृष्ण प्रणित महाकाल स्त्रोतम गायन की प्रस्तुति पं.वासुदेव चतुर्वेदी मुम्बई/मथुरा के द्वारा होगी। इसी दिन महाकाल गाथा महानाट्य की प्रस्तुति होगी। इसी तरह 9 अक्टूबर को वारियर स्काड दिल्ली एवं बॉम्बे फायर ग्रुप गुरूग्राम इंडिया गॉट टेलेंट के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा शिव-गणेश की प्रस्तुति एवं महाकाल गाथा महानाट्य की प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *