महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान हरियाणा और भोपाल के महिला श्रद्धालु की तबियत बिगड़ी।
उज्जैन। ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर में रविवार का दिन होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुंचे। भीड़ के बीच रविवार सुबह हरियाणा और भोपाल से आई 2 महिलाओं की मंदिर परिसर में अचानक तबियत बिगड़ गई। डॉक्टर्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और श्रद्धालु महिलाओं का इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में उपचार करवाने की सलाह दी गई। महिला श्रद्धालुओं का उपचार करने डॉक्टर ने बताया कि भोपाल से आई अमरीता और हरियाणा की सुशीला देवी धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंची थी। महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के बाद प्रांगण में अचानक दोनों महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।