महाकाल लोक के लोकार्पण को लेकर उज्जैन में तैयारी जोरों पर है। सभी कार्यों के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई है। कोई भी चुक ना हो इसके लिए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ओर डॉ मोहन यादव भी उज्जैन में डटे हुए हैं। रोजाना आयोजन की तैयारियां की समीक्षा ली जा रही है। आज भी त्रिवेणी संग्रहालय में बैठक आयोजित की गई।

11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक के कार्य डोर का शुभारंभ करने आ रहे हैं इसी को लेकर प्रदेश के कई मंत्री उज्जैन में डेरा डाले हुए हैं। नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने समितियों की बैठक ली जिसमें आयोजन की जानकारियां ली। समिति के कार्यकर्ताओं से समिति के सदस्यो को सूची मांगी। किशोर खंडेलवाल जल समिति, सोनू गहलोद, घाट व्यवस्था कात्यान मिश्र स्वास्थ्य घटना को लेकर सभी जगह पेंट बनाया जाए,
सभी की उपसमिति की सूची मांगी गई।
प्रमिला यादव को मातृ शक्ति की बैठक की जानकारी दी है। मालवा निमाड़ समिति प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का बनाया है। पार्किंग व्यवस्था इकबाल सिंह गांधी को सोपी है। गांव और शहर की समिति विभाष उपाध्याय को दी गई है। भोजन और स्वागत की व्यवस्था एकलव्य संस्था द्वारा सवा लाख खाने के डब्बे देगे। एक लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते है। नदी के पास लंगर बनने का काम किया जाएगा। कार्यकर्म में आने वाले श्रद्धालुओं को 5 पूड़ी सब्जी नमकीन सेव के पैकेट मिर्ची आचार दिए जायेंगे इसके साथ महाकाल के प्रसाद लड्डू को बाटा जायेगा। सभी समाज की सहभागिता के लिए चिंतामन मालवीय को बनाया गया है। उन्होंने बताए की प्रदेश के सभी समाज के प्रमुखों के नंबर मिले है। क्रायक्राम में लोगो को शामिल करने के लिए पूरे प्रदेश में करीब 1200 बसों से लोगो को कार्यकर्म में लाया जाएगा। मार्ग और चौराहे की साज सज्जा कलावती यादव को दी गई है। हरिफाटक चौराहे की विशेष रूप से सज्जा की जाएगी। 15 चौराहे चिन्हित किए गए है इसके अलावा कई संस्थाएं चौराहे को सजाएगी। रंगीन लग्गिया ध्वज पटका, रंगोली और लाइटिंग लगाई। 78 जगहों पर पुताई लाइटिंग की जाएगी हर घर सज्जा हो। कल 54 वार्ड की समिति के अध्यक्षों से 12 बजे चर्चा करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *