बॉलीवुड से लगातार  भात पूजन के लिए आ रहे है सितारे विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में गुरुवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने मंगल दोष का पूजन कर भात पूजन किया। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक जोशी मंदिर में रहे और पूजन पाठ करते रहे।

उज्जैन में  रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते है। इसके साथ साथ मंगलनाथ मंदिर में भी मंगल दोष के पूजन के लिए  श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।  बीते एक माह से मंगलनाथ मंदिर में बॉलीवुड से कई फ़िल्मी सितारे दर्शन के लिए पहुंचे थे इसी क्रम में प्रसिद्ध अभिनेता व रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार माने जाने वाले कलाकार मनोज जोशी ने  परिवार के साथ  मंगल नाथ मंदिर में भात पूजन अनुष्ठान करवाया। जोशी ने  बाबा महाकालेश्वर और  काल भैरव मंदिर के भी दर्शन किये

 

पूर्व में भी आ चुके है कई कलाकार

मंगलनाथ मंदिर में मंगलदोष निवारण के लिए यूं तो कई अभिनेता अभिनेत्रि आ चुके है लेकिन हाल ही में प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक एक्टर महेश मांजरेकर, अभिनेत्री  रिद्धिमा टीवी सीरियल्स की जानी मानी निर्देशिका एकता कपूर भी पहुंची थी।  इनसे पहले कंगना रनौत ,विवेक ओबेराय सहित कई नेता अभिनेता मंगल दोष का पूजन करवा चुके है

मनोज जोशी ने इन फिल्मो और सीरियल में काम किया

चाणक्य, एक महल हो सपनो का ,दिल,  कभी सौतन कभी सहेली, चक्रवर्ती अशोक सम्राट जैसे टी वी नाटक में भी अभिनय किया है।  सिनेमा जगत में इन्होने अपनी शुरुआत फ़िल्म सरफ़रोश से की।  इसके बाद हंगामा, हलचल, धूम, भागम भाग, चुप चुप के, भूल भुलैया और बिल्लू बार्बर जैसी कई फ़िल्मों में इन्होने अपना अभिनय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *