आज से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है। पहले दिन माता रानी की घटस्थापना कर शैलपुत्री के रूप में पूजन अर्चन किया गया। वहीं आज से ही मां के दरबार में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी।

 

नवरात्रि पर्व के पहले दिन शहर के विभिन्न देवी मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर माता रानी की घटस्थापना कर उनका शैलपुत्री के रूप में पूजन किया गया। पहले दिन से ही शहर में भक्ति का उल्लास जाने लगा। शहर के हरसिद्धि, गढ़कालिका, नगरकोट माता, चामुंडा माता और बीजासन माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी और भक्तों की कतारें देखने को मिली। वहीं आज से शहर में गरबो की गूंज सुनाई देने लगेगी और देर रात तक गरबा मंडलों में गरबो का रंग जमेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *