उज्जैन के देवास रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के पड़ोस में लगा सांची मिल्क पार्लर संचालक द्वारा कई दिनों से चाय की बिक्री भी की जा रही थी। साथ ही नगर निगम को किराया भी नही चुका रहा था। जिसको लेकर नगर निगम उपायुक्त अनीता जैन के आदेश पर सांची पार्लर को सील करने की कार्रवाई की गई है। जिसके बाद कांग्रेसी नेता बबलू खींची ने इसका विरोध भी किया है। बबलू खींची ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध तरीके से बिना जानकारी के मैडम द्वारा की गई कार्रवाई का हम विरोध करते हैं।