आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक उत्तर प्रदेश सहित मध्यप्रदेश के कलाकार भी उज्जैन आ चुके है। दरअसल महाकाल लोक के लोकार्पण से पूर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी है। 11 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे जिससे पहले आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश के 700 कलाकार प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उज्जैन पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है।

 

इन कलाकारों द्वारा संघ डमरु सहित अन्य चीजों को बजाया जाएगा। मंत्र उच्चारण बटुको द्वारा किया जाएगा। इसकी महाकाल लोक में वर्तमान समय में रिहर्सल जारी है। सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने के बाद महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *