मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज उज्जैन आगमन हुआ इस अवसर पर महाकाल लोक के सफल लोकापर्ण ओर उज्जैन शहर को मिली सौगात को लेकर आज सोसायटी फ़ॉर प्रेस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उज्जैन मीडिया का महाकाल लोकार्पण पर सकारात्मक कवरेज को लेकर धन्यवाद भी दिया।

महाकाल लोक के सफल लोकार्पण का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने पत्थर को मूर्त रूप देने वाले कलाकारों का सम्मान किया साथ ही उन सभी लोगों का सम्मान किया!
साथ ही उन्होंने उज्जैन मीडिया के सकारात्म सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष का स्वागत भी किया। वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना उज्जैन को सौगात देने और महाकाल लोक के सफल लोकार्पण पर सोसायटी फॉर प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा, कोषाध्यक्ष जितेंद ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य राहुल यादव गोविंद प्रजापति हर्ष जायसवाल मनोज तिलक नीलेश खोयरे सहित शादाब अंसारी संतोष कृष्णानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *