राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच में उज्जैन पहुंचेगी, पद यात्रा मार्ग का जायजा लेने हेतु दिल्ली से आये पदाधिकारियों ओर स्थानीय यात्रा समन्वयकों ने सांवेर से लेकर उज्जैन तक मार्ग निरीक्षण कर सभा स्थल हेतु स्थान देखा। राहुल गांधी उज्जैन पहुचने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ महाकाल लोक का निरीक्षण भी करें सकते है।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा की जा रही है पैदल की जा रही हजारों किलोमीटर की पदयात्रा में राहुल गांधी को आम जनता का काफी सहयोग मिल रहा है ऐसे में 30 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा उज्जैन पहुंचेगी इस हेतु दिल्ली से आए पदाधिकारियों के साथ स्थानीय समन्वयक उन्हें सांवेर से लेकर घटिया तक पदयात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय परिसर, दशहरा मैदान और नानाखेड़ा स्टेडियम का भी निरीक्षण सभा स्थल के लिए किया। राहुल गांधी पैदल उज्जैन पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे इसी बीच राहुल गांधी महाकाल लोक का निरीक्षण भी कर सकते हैं यात्रा के स्थानीय सह समन्वयक राजेंद्र वशिष्ट ने बताया कि राहुल गांधी एक दिन उज्जैन में बिताएंगे और रात्रि का विश्राम भी यही करेंगे इस बीच महाकाल दर्शन के साथ महाकाल लोक का निरीक्षण और सभा को संबोधित करने के अलावा वे स्थानीय लोगों से मिलकर चर्चा भी करेंगे। यात्रा मार्ग का दिल्ली से आए पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया है। यात्रा में शामिल सभी लोगो के रुकने की व्यवस्था जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *