नगर निगम प्रशासन द्वारा उज्जैन के एम आर 5 मार्ग पर ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाया गया है। यहां आधे शहर का कचरा एकत्रित होता है। इसके बाद इस कचरे को चिंतामन मंदिर के पीछे भेजा जाता है। एम आर 5 पर बने ट्रेंचिंग ग्राउंड के कारण आसपास की 13 कॉलोनी के सेकड़ो परिवार प्रदूषण के कारण परेशान है। यहां लामबंद होकर रह वासियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रहवासियों का कहना है कि उनका यहां जीना दूभर हो गया है। यदि यह ट्रेंचिंग ग्राउंड यहां से नहीं हटाया गया तो वह महापौर के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *