उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अश्विन कृष्ण एकादशी 21 सितंबर से पांच दिवसीय उमा सांझी महोत्सव की शुरुआत होगी। पांच दिन तक मंदिर के सभामंडप में पुजारी, पुरोहित रंगोली के रंग से सांझी सजाएंगे। विभिन्ना्‌ धार्मिक झांकियों का निर्माण होगा। भगवान महाकाल कोटितीर्थ कुंड में नौका विहार करेंगे। मंदिर समिति द्वारा पांच दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है।

महाकाल मंदिर में प्रतिवर्ष अश्विन कृष्ण एकादशी से अमावस्या तक पांच दिन उमा सांझी उत्सव मनाया जाता है। अश्विन शुक्ल द्वितीया पर साल में एक बार उमा माता की सवारी निकलती है। माता पार्वती रजत पालकी में सवार होकर मोक्षदायिनी शिप्रा के तट पर सांझी विसर्जित करने जाएंगी। इस बार उमा सांझी उत्सव का शुभारंभ 21 सितंबर को अश्विन कृष्ण एकादशी पर होगा। 25 सितंबर अमावस्या पर रात्रि जागरण किया जाएगा। 27 सितंबर अश्विन शुक्ल द्वितीया पर उमा माता की सवारी निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *