रात में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। रात में हल्की ठंडक की दस्तक होने के बाद अब न्यूनतम तापमान में भी कमी
आना शुरू हो गई है। वहीं दिन में अभी भी गर्मीं के साथ उमस का असर बना हुआ है।सोमवार मंगलवार की रात भी न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियिस की कमी आई। इससे रात में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दो रातों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। तापमान कम होने से रात में लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इथर दिन के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी आई। सुबह हवा की रफ्तार शून्य होने से मौसम में उमस का असर बढ़ गया। दिन में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा । शाम को 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद मौसम में उमस बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने मंगलवार और बुधवार को शहर सहित उज्जैन जिले में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *