• उज्जैन के नजर अली कंपाउंड में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम पर पथराव का मामला सामने आया है।
  • पथराव मैं इंजीनियर घायल हो गए है। वंही पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

उज्जैन की नजर मिल अली कंपाउंड में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम रहवासियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया है। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। विवाद के दौरान पथराव में नगर निगम की इंजीनियर सपना चौधरी घायल हुई है। सोमवार को उज्जैन के नजरअली कंपाउंड में नगर निगम द्वारा 100 फीट का एक अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंची थी। टीम ने पहले तो रह वासियों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश दी। लेकिन जब रहवासी नहीं माने तो नगर निगम की टीम में जेसीबी चला दी। रहवासियों ने नगर निगम की कार्यवाही का विरोध किया। देखते ही देखते विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद रहवासी और नगर निगम की टीम में झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो मामले को शांत कराया। लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस ने आरोपियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान रहवासियों ने पथराव भी किया हैं। पत्थरों में नगर निगम की इंजीनियर सपना चौधरी घायल हुई है। अब पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *