यह अगबत्ती तीन दिनों तक जलते रहेगी। दरअसल देश भर के साथ विदेशो में भी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है।अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 तारीख को होगा। इस समारोह के लिए करोडो हिन्दू सनातनी अपने अंदाज में तैयारी कर रहे है। उज्जैन में भी इसकी तैयारी देखने को मिली है। उज्जैन के उन्हेल रोड पर ग्राम सोंडग में 51 किलो की भव्य 5 फ़ीट की एक विशाल हर्बल अगरबत्ती तैयारी की जा रही है। जो की 22 जनवरी को शिप्रा नदी के घाट पर प्रज्वलित की जायेगी। यह अगरबत्ती 11 सुगंधित पदार्थ से बनाई जा रही है जिसमें गाय के गोबर, गाय के घी, गो मूत्र, चंदन, गूगल, गुलाब के फूलों, पूजन सामग्री व अन्य सुगंधित पदार्थों के प्रयोग से बनी है। इंदौर की अर्पिता सिकरवार सहित 21 ग्रामीण महिलाओं ने 11 तरह के पदार्थो से 51 किलो की हर्बल अगरबत्ती तैयार कर रही है। 10 दिन पहले इसका निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू की गई। 20 जनवरी तक विशाल अगरबत्ती बनकर तैयार हो जायेगी। अर्पिता सिकरवार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शिप्रा नदी के रामघाट पर अगरबत्ती को प्रज्वलित किया जायेगा। इससे पहले घाट को रंगोली से सजाया जाएगा। अगरबत्ती के आसपास 101 दीपक लगाए जाएंगे। अर्पिता और उनकी महिला साथ सहित अन्य लोग भी अगरबत्ती बनाने में सहयोग करने पहुंच रहे है। इस दौरान में राम धुन और राम आएंगे अंगना सजाएगे गीत गाकर अगरबत्ती बनाने के काम में लगी हुई है। सभी ग्रामीण महिलाएं अपना प्रेम अगरबत्ती बनाने में समर्पित कर भगवान श्री राम के भजनों की धुन पर गुनगुनाते हुए दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *