वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु के अवतार स्वरूप नृसिंह जयंती या प्रकट उत्सव का पर्व बुधवार को इस्कॉन मंदिर में मनाया गया। भगवान नृसिंह को विशेष रूप से मुंबई से आए चाइनीस और देसी फूलो से भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

भगवान विष्णु के चौथे अवतार, भगवान नृसिंह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर इस्कॉन मंदिर में उत्साह दिखाई दिया। भगवान नृसिंह की जयंती पर आम फल और आम की पत्तियों के साथ फूलों से सजाया गया नृसिंह भगवान का दरबार। भगवान नृसिंह की जयंती पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे। इससे पहले भगवान नृसिंह का श्रृंगार करने के लिए

330 चाइनीस फूल 6 ऑर्किड फूल , 200 लिली, 10 किलो गेंदा,4 किलो मोगरा सहित अन्य फूल और आम से भगवान का दरबार सजाया गया है। बुधवार को प्रातः 8:00 बजे और सांय 7:30 बजे श्रवण महोत्सव होगा जिसमें भगवान नृसिंह देव की कथा होगी। सुबह प्रातः 04:30 बजे मंगल आरती,07:25 प्रातः दर्शन आरती, प्रातः 08:00 बजे नृसिंह कथा के बाद से शाम तक मंदिर के समय अनुसार दर्शन देंगे भगवान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *