सिंहस्थ-2028 में प्रदेश का पहला डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर उज्जैन में बनेगा। जिसे नागझिरी के समीप डिवीजन कार्यालय के पीछे करीब 16.55 करोड़ से आकार दिया जाएगा। इसमें आपदा प्रबंधन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि सिंहस्थ-2028 में कोई हादसा या प्राकृतिक खतरा आने पर रेस्क्यू कर श्रद्धालुओं को बचाया जा सके तथा उचित प्रबंधन कर संपत्ति के नुकसान को कम किया जा सके।

सिंहस्थ-2016 में हवा, आंधी के साथ में तेज बारिश होने से पंडाल व पेड़ गिर गए थे, जिसमें श्रद्धालुओं को चोट आने व संपत्ति का नुकसान हुआ था। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तथा लोगों को सुरक्षा दिए जाने के लिए यह प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। इसमें विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय नार्म्स का स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। इसमें सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी में डूबने से बचाने के लिए करीब 30 हजार होमगार्ड जवानों को, जिसमें महिला व पुरुष जवानों को तैराकी में ट्रेंड किया जाएगा, जिसकी प्राथमिक प्रशासकीय स्वीकृति हो चुकी है।

इसे सिंहस्थ कार्यों के तहत किया जाएगा। इसके लिए सिंहस्थ मद से करीब 16.55 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। हाउसिंग बोर्ड ने इसकी डीपीआर तैयार की है। टेंडर होने के बाद कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय नार्म्स का स्वीमिंग पूल बन जाने से होमगार्ड के जवानों को शिप्रा नदी रामघाट पर ट्रेनिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा। आम तैराकों से अलग जवानों की ट्रेनिंग होगी। सिंहस्थ-2028 में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए 30 हजार होमगार्ड जवान को तैनात किया जाएगा, जो कि लाेगों को डूबने से बचाने का काम करेंगे।

30 हजार गार्ड रहेंगे

सिंहस्थ-2028 में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए 30 हजार होमगार्ड जवान को तैनात किया जाएगा, जो कि लाेगों को डूबने से बचाने का काम करेंगे।

14 हजार थी तैनाती

सिंहस्थ-2016 में 13-14 हजार होमगार्ड जवानों को मेला क्षेत्र व नदी क्षेत्र में तैनात किया गया था, जिन्हें मेला शुरू होने के पहले शिप्रा नदी पर ही ट्रेनिंग दी गई थी।

प्राथमिक स्वीकृति हो चुकी
सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर बनाया जाने का कार्य हाउसिंग बोर्ड को दिया है। इसमें स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। जिसकी प्राथमिक प्रशासकीय स्वीकृति हो चुकी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *