उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में गुरुवार को कॉमेडियन भारती सिंह शामिल हुईं। वे महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने दर्शन किए।

आरती के बाद भारती ने कहा, ‘भगवान से कुछ भी मांगने का समय नहीं मिला। मैं तो बस महाकाल को देखती रही। आंसू निकल रहे थे। जैसे बच्चे को तैयार करते हैं, ऐसा लगा महाकाल तैयार हो रहे हैं। जो मेरी कॉमेडी पसंद करते हैं, उन सभी पर महाकाल का आशीर्वाद बना रहे।’

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। देवड़ा ने कहा, ‘आज परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए हैं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि हमारा देश प्रगति करे, सभी लोग खुश रहें।’

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर के गुरुवार तड़के 4 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पंडे – पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक पूजन किया। मस्तक पर रजत चंद्र के साथ त्रिनेत्र और त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *