भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने IPL शुरू होने से पहले शनिवार को महाकाल के दर्शन किए। वे पत्नी तान्या वाधवा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे।

तड़के 4 बजे भस्म आरती में दोनों शामिल हुए। देहरी से जल चढ़ाकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। उमेश भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। दर्शन के बाद उमेश ने कहा कि काफी अच्छे से दर्शन हुए, जय श्री महाकाल। वे इससे पहले 20 मार्च 2023 और फिर जुलाई 2023 में भी उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

भगवान महाकाल ने त्रिनेत्र धारण किया…
श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट भस्म आरती के लिए खुले। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। चंदन, सूखे मेवों, भांग​​ और आभूषणों से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल ने त्रिनेत्र धारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *