लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उज्जैन में कांग्रेस को झटका लगा है। ट्टिया से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे रामलाल मालवीय सहित 25 प्रमुख कार्यकर्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष सहित मतदान केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा ने अपने 44 वे स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को बीजेपी शामिल करवाया। कांग्रेस के घटिया से विधायक रह चुके रामलाल मालवीय अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल होने विधायक सतीश मालवीय के साथ भोपाल पहुंचे। वहीं शहर में भी ब्लॉक एवं पार्षद स्तर के 50 कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की खबर है। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के भाजपा में जाने की खबर कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार महेश परमार ने के लिए खबर चिंताजनक है।

आज रामलाल मालवीय भाजपा के हो गए.आज सुबह 6:00 बजे तीन कार में सवार होकर पूर्व विधायक रामलाल मालवीय एवं उनके समर्थक जिनमें जनपद उपाध्यक्ष पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता जो जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य पदों पर रहे सभी शामिल थे मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर रामलाल मालवीय सहित घटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उज्जैन आलोट लोकसभा क्षेत्र में बलाई समाज का वोट बैंक है और रामलाल मालवीय भी इस वर्ग से आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *