सात वर्ष बाद मई महिने में दिन का अधिकतम तापमान गुरूवार को सबसे अधिक 45 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते 6 दिनों से प्रचंड गर्मी शहर में बनी हुई है जिससे आम लोग परेशान है। इधर भीषण गर्मी होने के बाद भी महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है। महाकाल मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए मंदिर परिसर में ठंडे पानी का छिटकाव किया जा रहा है साथ ही परिसर में लगे कारपेट को भी ठंडे पानी से लगातार ठंडा रखा जा रहा है।

उज्जैन में भीषण गर्मी सता रही है। शहरवासी गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे है तो वहीं महाकाल मंदिर समिति ने भी श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए कई उपाय किए है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु इतनी भीषण गर्मी में भी बड़ी संख्या में महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। शनिवार होने चलते बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिर में थी। नवतपा का पहला दिन होने के बाद भी आस्था कम नहीं हुई थी। गर्मी में लाइन में लगे श्रद्धालुओं के पैर गर्मी में नहीं जले इसके लिए मंदिर समिति ने 10 कर्मचारियों को पुरे परिसर में ठंडे पानी को डालने की ड्यूटी लगाई है।

मंदिर में ठंडे पानी की बौछार, नंदी हॉल में कूलर लगाए-

गर्मी इतनी ज्यादा है कि सुबह 9 बजे से श्रद्धालुओं के पसीने छूट रहे है। मंदिर परिसर पूरा गर्म होने की वजह से श्रद्धालुओं के पैर जल रहे है , गर्मी से राहत देने के लिए मंदिर के कर्मचारी लगातार मंदिर परिसर में पानी की बौछार कर रहे है। परिसर में जो कालीन बिछाया गया है उसे भी लगातार ठंडा रखा जा रहा है। नंदी हाल में दो बड़े कूलर लगाए गए है जिससे दर्शन करने वाले भक्तो को गर्मी से राहत दी जा रही है।

रिकॉर्ड बना रही है गर्मी –

वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त का कहना है कि सात वर्ष बाद मई महिने में दिन का तापमान 45 डिग्री पर दर्ज किया गया है। इसके पहले 19 मई 2016 को दिन का पारा 45.5 डिग्री पर रहा है। वहीं 21 मई 2010 में सबसे अधिक 46 डिग्री तापमान दर्ज हो चुका है। भीषण गर्मी में पंखे, कुलर का भी दम निकल चुका है। शनिवार से नवतपा का दौर शुरू हो चूका है। ऐसे में तापमान की यही स्थिति रही तो नौ दिन गर्मी से हाल-बेहाल होंगे।

तापमान की स्थिति-

19 मई-अधिकतम- 44.0 न्यूनतम- 28.5

20 मई-अधिकतम- 44.0 न्यूनतम- 28.2

21 मई-अधिकतम- 44.2 न्यूनतम- 28

22 मई-अधिकतम- 43.5 न्यूनतम- 28.2

23 मई-अधिकतम- 45. न्यूनतम- 28.8

24 मई-अधिकतम- 44.2 न्यूनतम- 30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *