वसंत विहार स्थित तारामंडल में एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहे अपडेशन का कार्य अब पूरा हो चुका है। दर्शक तारामंडल के शो को एक्टिव 3-डी 4 के रिजोल्यूशन तकनीक से साथ देख पाएंगे। इस अपडेशन के बाद 2013 में बना यह तारामंडल प्रदेश का पहला 3-डी तारामंडल बन गया है। तारामंडल शनिवार से नागरिकों के लिए खुलने वाला है व नियमित शो पुनः प्रारंभ किए जा रहे हैं।

वर्तमान में प्रतिदिन दो शो सुबह 11 से 12 बजे और 2.30 से 3.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह शो निु:शुल्क रहेंगे। प्रत्येक शो में दर्शकों की क्षमता 81 रहेगी। जहां दर्शकों को 3-डी विजन के लिए चश्मे दिए जाएंगे व उनके बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। शो का सोमवार को अवकाश रहेगा। यूक्रेन, जापान से मंगवाया गया अपडेशन के लिए सामान : तारामंडल 3-डी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया गया है। इसके लिए करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए की लागत है। तारामंडल के लिए 5 नए प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम और सर्वर मंगवाया गया है। मशीनों के लिए बुल्गारिया, यूक्रेन और जापान जैसे देशों से सामान मंगवाया गया, जिसे तैयार करने में लगभग एक साल से ज्यादा का समय लगा। 3-डी प्रोजेक्ट के चलते प्रोजेक्टर के लैंस की फाइन ट्यूनिंग व डायमेंशन सेट की गई, सिलिंग बदलने के साथ सिविल वर्क, साउंड सिस्टम बेहतर करने जैसे कार्य किए गए।

^स्मार्ट सिटी द्वारा तारामंडल को 3-डी बनाने का प्रोजेक्ट लिया था। कार्य अब पूरा हो चुका है। शनिवार से शो शुरू हो जाएंगे, जहां नागरिक नई तकनीक के साथ तारामंडल को और आसानी से समझ पाएंगे।’ -नीरज पांडे, ईई स्मार्ट सिटी

3-डी शो के साथ जल्द ही शुरू किए जाएंगे लाइव प्रोग्राम

तारामंडल में निर्माण के समय पहले 2-डी 2 के तकनीक थी। इसमें बदलाव करते हुए 3-डी 4 के तकनीक लाई गई। अब दर्शक 3-डी इफेक्ट के साथ तारामंडल की गतिविधियां देख पाएंगे। शो के माध्यम से दर्शकों को खगोल विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान और तारों के साथ पूरे ब्राह्मण की जानकारी मिलेगी। किसी 3-डी फिल्म को देखने पर जिस प्रकार सारे दृश्य आंखों के सामने आ जाते हैं, उसी प्रकार तारामंडल के 3-डी शो में दर्शक नए प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई जाने वाली तारामंडल की गतिविधियों को बहुत गहराई से देख पाएंगे व समझ सकेंगे। तारामंडल में जल्द ही लाइव शो भी शुरू किए जाएंगे। यहां शो के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *