श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दर्शन किए। सैम प्रित्रौदा के बयान को लेकर कहा कि उन्होंने देश की सम्प्रभुता पर गहरी चोट की है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना तो जरूरी है ही, लेकिन कांग्रेस और कांग्रेस के तथाकथित वो नेता, जो देश के अंदर घुमकर लगातार झूठ बोल रहे हैं, ये कांग्रेस के चरित्र को उजागर करता है। इस चुनाव में देश की जनता सैम पित्रौदा, कांग्रेस और राहुल गांधी को गहराई के साथ जवाब देने वाली है। इस चुनाव में कांग्रेस को ऐसे बयानों का जवाब मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने महाकाल मंदिर में गर्भगृह के बाहर से दर्शन पूजन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे मंदिर परिसर में चल रहे सोम यज्ञ में भी पहुंचे। बाद में श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दर्शन के बाद कलेवा बंधवाया।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा वापस लौटने के दौरान कुछ देर के लिए श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। यहां पर महंत विनित गिरि महाराज से चर्चा के बाद जीवाजी गंज क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उज्जैन निगम अध्यक्ष कलावती यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *