होली के पहले दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी कर दाैर जारी है। रविवार को दिन व रात के तापमान में 17.1 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। आर्द्रता सुबह 63 और शाम को 21 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह 4 और शाम को 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह के अनुसार वर्तमान में रात में सर्द हवा चल रही है, जिसका दौर एक सप्ताह तक और जारी रहने की संभावना है।
हालांकि दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। एक सप्ताह में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है। होली के बाद रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी। इस बीच बादलों की आवाजाही भी होगी। मावठा गिरने की संभावना बहुत कम है।