उज्जैन जिले में लहसुन फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में खाट पर मिला। घटना बड़नगर के भाटपचलाना के बालोदा लक्खा गांव की है।

किसान किशन सिंह चावड़ा घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर पड़े थे।सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान
उज्जैन SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि किसान के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि किसी जान-पहचान वाले का हाथ हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत से लहसुन चोरी नहीं गया है। किशन सिंह चावड़ा भारतीय किसान संघ बड़नगर के कार्यकारिणी सदस्य थे। उनके दो बेटे हैं। घटना के समय दोनों घर पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *