उज्जैन। चरक अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्सं शुक्रवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी पर आई थी। सूना घर देख रात में चोरों ने ताला तोड़कर सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह जब नर्स ड्यूटी से घर पहुंची तो घर का ताला खुला हुआ था और पर्स से नगदी ओर सोने चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस चोरी के मामले में जांच कर रही है।

चिमनगंज मंडी थाना अंतर्गत कानीपुरा रोड़ स्थित गिरीराज रत्न कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका पिता ओमप्रकाश चरक अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। प्रियंका शुक्रवार रात को 8 बजे नाईट ड्यूटी पर चरक अस्पताल पहुंची थी। ड्यूटी पूरी कर शनिवार सुबह जब 8 बजे घर पहुंची तो ताला खुला हुआ मिला। कमरे में जाकर पर्स देखा नगद राशि गायब थी। वहीं घर का सामान अस्त-व्यस्त था।

शादी के लिए ख़रीदे थे जेवरात

प्रियंका ने बताया कि चोर सोने का हार, दो अंगुठी, चेन मूल्य करीब डेढ़ लाख रूपए के आभूषण और 10 हजार रूपए नगद पर हाथ साफ कर दिया। प्रियंका ने बताया कि दिसंबर को उसकी शादी तय हो चुकी है। सोने के गहने शादी के लिए बनवाए थे। मामले में चिमनगंज थाना पुलिस केस दर्ज कर एफएसएल टीम के साथ जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *