• सड़क पर चूल्हा जलाकर महंगाई का जताया विरोध
  • महंगाई कम नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी                                                                                                                                                                                                   

 

         केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ पर की जा रही लगातार वृद्धि को लेकर उज्जैन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने एक अनोखे अंदाज में बढ़ती महंगाई का विरोध कर प्रदर्शन किया है।

जिसमें महिलाओं ने टॉवर चौराहे पर पहले गैस की टंकी की आरती उतारी, व उसके पश्चात चूल्हे पर भोजन बनाया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा ने बताया कि जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है

उसके चलते मध्यम वर्गीय परिवार का गुजर बसर होना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तो दिला दिया, परंतु जिस प्रकार से गैस टंकियों के भाव बढ़े हैं

उसके चलते अब उसे खरीद पाना मुश्किल लग रहा है। वही खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों के कारण भी खाने का जायका बदल गया है। जिसके चलते बिना दाल के दाल पानी से ही काम चलाना पड़ रहा है।

वही महिला काग्रेस ने महंगाई कम नहीं होने को लेकर शांति पूर्ण रुप से आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *