• मैट्रिमोनियल साईट से शादी का झांसा देकर 7 लाख ठगे
  • उज्जैन औरभोपाल की युवतियों कोझांसे में लिया

उज्जैन पुलिस बीती रात एक ऐसे आरोपी को पकड़कर लाई है जो मैट्रिमोनियल साईट पर महिलाओं को शादी का झांसा देता और फिर उनसे ठगी की वारदात को अंजाम देता था। शातिर बदमाश ने ना सिर्फ उज्जैन बल्कि भोपाल की युवती को भी अपने जाल में फंसाया था।

उज्जैन की प्राइवेट स्कूल में टीचर युवती ने 21 अप्रैल 2022 को उज्जैन के थाना जीवाजीगंज में केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि आरोपी उमर से जान-पहचान जीवनसाथी, कॉम वेब साईट के जरिए हुई थी। रिश्ता तय भी हो गया था। इसके बाद उमर ने दो-दो लाख रुपए और फिर कुल 7 लाख रुपए बिजनेस के नाम पर लिए। इसी बीच वह कुछ दिन बाद मकान दूसरी जगह शिफ्ट करने का बोलकर गायब हो गया। बाद में उसने खुद को कैंसर पेशेंट बताया और कहा कि वह शादी नहीं कर सकता।

 

कई और पीड़िता सामने आ सकती है

जीवाजी गंज थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया की आरोपी के बारे में खोजबीन की तो पता चला की आरोपी ने भोपाल की बिजनेसवुमन को भी अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि जांच में और भी कई पीड़ित महिलाओं के नाम सामने आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *