आज सुबह उन्हेल के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।यह हादसा आज सुबह उन्हेल के समीप बड़नगर और उन्हेल के बीच राजोदा फंटा के पास हुआ जहां ट्रेक्टर और बाइक के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
महिला की शिनाख्त गोंदिया उज्जैन निवासी रेखा भाटी और वंशिका के रूप में हुई है। महिला अपने भांजे अशोक के साथ बाइक पर बैठकर गोंदिया से बन बनी गांव जा रही थी इस दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक चालक अशोक भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए उन्हेल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।