भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वि डी शर्मा ने महाकाल दर्शन किए साथ ही बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वि डी शर्मा ने बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लिया और देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से अध्यक्ष का पूजन संपन्न कराया। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष 1 दिन के प्रवास पर उज्जैन में आए हैं । सर्वप्रथम लोक शक्ति कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की।और कार्यकर्तो को संबोधित किया। बाबा महाकाल का विशेष पूजन अभिषेक करने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष उन्हेल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed