उज्जैन के विनोद मिल की चाल में मजदूर वर्ग के लोग वहां कई वर्षों से निवास कर रहे हैं। इसी बीच प्रशासन ने उन्हें हटने के लिए मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। वही मकान खाली करने के निर्देश भी कब्जा धारियों को दिए हैं। कब्जा धारियों ने जिसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया है। विनोद मिल के निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस चस्पा होने के बाद विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कब्जा धारियों को अन्य स्थान पर रहने के लिए जगह दिलाने का आश्वासन भी दिया था।