देश के प्रसिद्ध 52 शक्तिपीठों में से एक माता हरसिद्धि मंदिर में मुंबई के एक भक्त ने चांदी का नया सिंहासन तैयार कराया है।
सिंहासन माता जी की प्रतिमा के समक्ष स्थापित भी कर दिया है। शनिवार को पूजन अनुष्ठान हुआ। माता हरसिद्धि को छप्पन भोग भी अर्पित किया गया।
शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार 26 सिंतबर से प्रारंभ हो रहा है। इसके पहले ही माता हरसिद्धि के मुंबई निवासी एक भक्त ने करीब 6 लाख 80 हजार का
13 किलो चांदी से आकर्षक सिंहासन तैयार करवाया है। शनिवार को शुभ मुहूर्त में माता के समक्ष सिंहासन स्थापित किया गया।

माता जी का वाहन सिंह भी होगा रजत मंडित

मंदिर के पुजारी राजू गुरू ने बताया कि सिंहासन में अभी और कार्य बाकी है। सिंहासन बनाने के दौरान अभी तक करीब 13 किलो चांदी लगी है। इसके अलावा चांदी और लगेगी। राधा अष्टमी के अवसर पर माता को सिंहासन से सुशोभित किया है। सुबह मंदिर परिसर में ही अनुष्ठान और हवन-पूजन के बाद माताजी का श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। कन्या भोज का आयोजन भी रखा गया था।

पुजारी राजू गुरू ने बताया कि मंदिर परिसर में विराजित मां हरसिद्धि के वाहन सिंह को नवरात्रि के पहले ही रजत मंडित करने का काम शुरू होगा। इसके लिए नाप लेकर तैयारी शुरू कर दी है। अभी सिंह पर केवल रंग रोगन किया जाता था। इस बार नवरात्रि के पहले चांदी से मंडित करने का काम पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *