क्राइम ब्रांच की दबिश के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े पराग उर्फ मोनू मेहता की मुश्किल कम होने का नाम नही ले रही हैं। डब्बेबाजी के नाम से शहर भर सहित पूरे प्रदेश में चर्चित मोनू मेहता पर तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद नगर पालिका खाचरौद ने सट्टा किंग मोनू मेहता पर चौथा प्रहार अल सुबह तड़के 5 बजे किया है। मोनू मेहता के अवैध गोडाउन दुकान के संबंध में नगर पालिका ने नोटिस जारी कर 2 दिवस का समय मांगा था लेकिन मोनू मेहता द्वारा हाइकोर्ट से स्टे ले लिया था। हाइकोर्ट के दिशा निर्देश के बाद बुधवार शाम तक दुकान गोडाउन के वैधानिक दस्तावेज मोनू मेहता पेश नही कर पाया। नतीजन नगर पालिका खाचरौद ने आज तड़के सुबह 5 बजे मय दल बल 4 बुलडोजर की मदद से मोनू मेहता के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
मौके पर 8 थानों के बल को तैनात किया गया। उक्क्त कार्रवाई उज्जैन कमिश्नर कलेक्टर एस पी के मार्गदर्शन में हुई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम पुरषोतम कुमार एसडीओपी पुष्पा प्रजापति टी आई रविंद्र यादव सहित 8 थानों के अधिकारी पुलिस जवान मौजूद रहे। वही नगर पालिका के 1 दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों ने अवैध निर्माण को जमीदोज करने में अपना योगदान दिया।