धर्म नगरी उज्जैन में श्राद्ध पक्ष में तर्पण और पूजन पाठ का अति महत्त्व है | एक दिन बाद शनिवार को श्राद्ध पक्ष शुरू होने जा रहा है | उज्जैन के गया कोटा मंदिर और सिद्धवट घाट पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में तर्पण के लिए पहुंचेंगे | गया कोटा मंदिर में देश के कौने कौने से श्रद्धालु आते है | यहाँ इस मंदिर में विकास कार्य किए जा रहे है | विकास कार्य पूर्ण करने का समय दो वर्ष था परन्तु 4 वर्ष बीत चुके है | कुण्ड में पहुँचने का मार्ग जर्जर है | लोग घायल हो सकते है | निर्माण कार्य की सामग्री रास्ते में पड़ी हुई है | श्रद्धालु प्रकाश त्रिवेदी का कहना है की लापरवाही के कारण ऐसा हो रहा है | शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *