• कांग्रेस ने गृहमंत्री का फूंका पुतला
  • उज्जैन शहर में दो स्थानों पर फूंका पुतला
  • डीआईजी को बर्खास्त करने की मांग

 

दिग्विजय सिंह पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने गृहमंत्री का पुतला जलाया है। साथ ही डीआईजी को बर्खास्त करने की मांग भी की है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर डीआईजी इरशाद अली द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस ने उज्जैन में दो जगह प्रदर्शन किया। केडी गेट पर महेश सोनी,

भरत शंकर जोशी आदि के नेतृत्व में गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया।

देवास गेट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला युवक कांग्रेस के बबलू खींची और दीपेश जैन ने जलाया ज्ञापन भेजकर डीआईजी को बर्खास्त करने की मांग की है। 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पार्क पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। उज्जैन के युवक कांग्रेस ने शहर के 2 स्थानों पर ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उज्जैन के केडी गेट पर जो कांग्रेस अध्यक्ष भरतशंकर जोशी, शहर अध्यक्ष महेश सोनी के द्वारा पुतला दहन किया गया। देवास गेट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला युवक कांग्रेस के बबलू खींची और दीपेश जैन ने जलाया ज्ञापन भेजकर डीआईजी को बर्खास्त करने की मांग की है।  युवक कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने बताया कि भाजपा की शिवराज सरकार ने भाजपा व संघ के अनुषांगिक संगठन को औने पौने दाम में बीएचईएल के जमीन देने का विरोध राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा किया जा रहा था जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को नागवार गुजरा और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के आदेश दिए शासन के इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *