वैसे तो ब्रह्म कमल का पोधा हिमालय की वादियों मैं ही होता है। उज्जैन मैं बसंत विहार मैं रहने वाले विजय और कंचन सोनी के घर 9 साल के बाद ब्रह्म कमल खिलने के बाद उत्साह का माहौल है। दरअसल कंचन सोनी पूना से ब्रह्म कमल का पोधा लेकर आई थी। मगर 9 साल तक इसमें फूल नहीं आ पाए थे। मगर गुरुवार रात को सोनी परिवार को धैर्य रखने का फल मिला और सफेद ब्रह्म कमल खिल उठा।

इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व चल रहा है । ऐसे में जब घर में ब्रह्म कमल खिल जाता है। तो और भी शुभ संकेत माने जाते हैं । सोनी परिवार के घर पर जब ब्रह्मा कमल खिला के आसपास के रहवासी भी दर्शन करने के लिए आए और घर की महिलाओं ने ब्रह्म कमल की विधि विधान से पूजन किया। ब्रह्म कमल का फूल बहुत कम ही खिलता है और जब यह खिलता है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। खास बात यह रही कि ब्रह्म कमल को देखने के बाद घर के युवा लगातार अपने परिवार जनों को वीडियो कॉल पर ब्रह्म कमल के दर्शन करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *